पटेरा: गाता कौड़ियां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शव सिविल अस्पताल भेजा गया
Patera, Damoh | May 27, 2026 पटेरा ब्लॉक के गाता कौड़ियां गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ,घटना के बाद म्रतक राकेश अहिरवार गाता कौड़ियां का सिविल अस्पताल हटा मैं पोस्टमार्टम किया गया,बताया जा रहा खेत में बने घर में शराब के नशे में युवक अचेत पड़ा था पिता ने जाकर देखा तो उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पुलिस को दी गई।