हुज़ूर: ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में बंद घर से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी
Huzur, Bhopal | Jun 27, 2026 भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में बंद घर से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी। मृतक दंपति की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। किराएदार जब किराया देने पहुंचे, तब घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।