ग्वालियर गिर्द: विधायक ने शराबी से हमले का शिकार हो रही महिला को बचाया, नुकीले हथियार से कर रहा था हमला
रेलवे स्टेशन के बाहर 4 नंबर प्लेटफार्म के नजदीक एक व्यक्ति ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिस महिला घायल हो गई उसके बाद वहां लोंगो की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां पूर्व के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार पहुंच गए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शराबी से नुकीला हथियार छिना लिया और उसे पड़ाव पुलिस के हवाले कर दिया।