हुसैनाबाद: वर्दी की रील पड़ी भारी, थाने की कुर्सी हिली, हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी लाइन हाजिर, चंदन कुमार को मिली कमान
गणतंत्र दिवस जैसे गरिमामय राष्ट्रीय पर्व पर थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी के साथ डांस रील बनाना हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और सवाल उठने लगे। अब यह मामला विभागीय जांच के बाद सख्त कार्रवाई में तब्दील हो चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस