बरेली: होली से पहले एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया, विभागीय जांच के दिए आदेश
बरेली जनपद में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पर स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर उपस्थित न होने और लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने का आरोप है। पहला मामला थाना कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार का है। वे 15 फरवरी 2026 से तीन दिन के आक