कोईलवर: खेसरिया एकराम सिंह के बगीचे के समीप बाइक से गिरकर एक युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
गिधा थाना क्षेत्र के खेसरहिया एकराम सिंह के बगीचा के समीप बाइक से गिरकर बिरमपुर गांव निवासी स्व0 सुदर्शन धानुक उर्फ पन्नू के 20 वर्षीय पुत्र वासुदेव धानुक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वासुदेव धानुक पेसे किसान था। शुक्रवार की सुबह कायमनगर सब्जी बेचकर अपने खेत घूमने गया था इस दौरान यह घटना घटी है। दोपहर 2:30 के करीब परिजनों को पता चला।