लोहरदगा: हिंडाल्को से वार्ता के बाद ट्रकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस
लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन एवं झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन विमरला की संयुक्त बैठक हिंडाल्को हेड ऑफिस में हुई। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के पश्चात हिंडाल्को के प्रतिनिधियों ने कहा कि माइंस में समझौते के मुताबिक ट्रिप दिए जाएंगे।एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने कहा कि कल से प्रस्तावित अनिश्चित कालीन बंदी को वापस ले लिया गया है।