बहराइच: बहराइच जिले में पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोतरी समेत 5 सूत्री मांगों को लेकर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले में कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर गुरुवार को पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोतरी और स्थायी सेवा समेत 5 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न हुईं तो 15 जून को लखनऊ के इको गार्डन में धरना देंगे। उनका कहना है की पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा गया है।