जबलपुर: FIR के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, युवती ने SP को दिया रिमाइंडर, शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग व जबरन गर्भपात का आरोप
जबलपुर की 22 वर्षीय युवती के अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को रिमाइंडर आवेदन देकर गोरखपुर थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने और आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। युवती ने अमित वर्मन नामक व्यक्ति पर शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग, गर्भपात कराने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।