गभाना: पैराई पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, बाइक हाइवे पर खड़ी मिली
गभाना क्षेत्र में पैराई पुल के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में शिनाख्त नहीं हो सकी। हाईवे पर लावारिस हालत में खड़ी एक बाइक मिली,