सिवनी: कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया, 4 आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | May 22, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने सिवनी में दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों और एक विधिविरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को बताया गया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल, नगदी, चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।