सिरोंज: नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गीला और सूखा कचरा एक साथ फेंका जा रहा है, पॉलिथीन भी अलग नहीं की जा रही
सिरोंज नगरपालिका कचरे के सुरक्षित निपटान में लापरवाही बरत रही है। नगरपालिका में गीला और सूखा कचरा एक साथ फेंका जा रहा है। पॉलीथिन को भी अलग नहीं किया जा रहा है।सरकार ने सभी नगर पालिकाओं और निगमों को कचरे के निपटान के लिए खास बजट और दिशा-निर्देश जारी किए हैं।