सिरोंज: चैत्र नवरात्रि पर महामाई मंदिर में आयोजित होनेवाले मेले की तैयारियों को लेकर विधायक ने मंदिर में की बैठक, दिए निर्देश
जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्रि में महामाई मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।महामाई मेले को जनसहयोग से पॉलीथिन मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा एवं पेयजल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।