सिरोंज: विधायक उमाकांत शर्मा ने मुगलसराय में 3 करोड़ 96 लाख 38 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने मुगलसराय पंचायत में पहुंचकर 3 करोड़ 96 लाख 38 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस मौके पर नए स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया, जिसमें तीन लैब और 4 क्लासरूम की सुविधा है।मुगलसराय, जो आजादी से पहले जिला सिरोंज की तहसील थी, आज 45 गांवों का महत्वपूर्ण केंद्र है।