खंडवा नगर: थाने से 200 मी. दूर पिस्टल लहराई, मचाया उपद्रव; लूटपाट के इरादे से युवक पर अड़ाई थी पिस्टल
लूट के मामले में फरार गुंडे अमन लाला ने रविवार रात पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मोघट रोड थाने से महज 200 मीटर दूर पिस्टल लहराकर उत्पात मचा दिया। पुलिस उसे पकड़ तक नहीं पाई। गिद्वानी मार्केट में अमन ने बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर उस पर पिस्टल अड़ा दी। उसे गोली मारने की धमकी तक दी। फिर रुपयों की मांग कर मारपीट करने लगा।