मिर्ज़ापुर: किशोर की पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक ने अष्टभुजा चौकी प्रभारी और चौकी के एक सिपाही को निलंबित किया
बताते चले कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पुलिस चौकी में किशोर की पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेंद्र पाल को निलंबित कर दिया गया है एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार की रात 9:00 बजे यह कार्रवाई की है पिछले दिनों एक किशोर ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर चौकी मे लाकर पिटाई का आरोप लगाया था