सहजनवा: पाली ब्लॉक क्षेत्र के बनौली में खाद वितरण के दौरान हंगामा, किसानों की भीड़ बेकाबू, पुलिस ने संभाली स्थिति
पाली ब्लॉक के ग्राम सभा बनौली में गुरुवार को खाद वितरण के दौरान भारी हंगामा हो गया। किसानों की भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। जैसे ही खाद वितरण शुरू हुआ, बड़ी संख्या में मौजूद किसान आगे बढ़ने की होड़ में आपस में भिड़ गए।