रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सौजन्य मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
Raipur, Raipur | Jul 7, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ और झारखंड के साझा विकास जनजातिय क्षेत्रों के सशक्तिकरण तथा पारस्परिक सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई