नागौर: JLN अस्पताल के NSCU में उपचाररत तीन जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, 67 दिन तक चला उपचार
Nagaur, Nagaur | Apr 17, 2025 नागौर के राजकीय JLN अस्पताल में तीन नवजात जुड़वा बच्चों को नया जीवन मिला है। तीनों का अस्पताल के NSCU विंग में 67 दिन तक उपचार चला। बच्चों का वजन कम था, ऐसे में सर्फेक्टेंट थैरेपी से उपचार किया गया। CMHO डॉ.जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार देर शाम 8 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अब बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है। शिशु विंग के चिकित्सकों ने बच्चों का उपचार किया है।