बड़ागांव धसान: अजनौर: डर के साए में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर: शिक्षा विभाग सो रहा शांति की नींद
टीकमगढ़ जिले के अधिकांश स्कूलों की हालत खराब है जर्जर अवस्था में बिल्डिंग मे स्कूलों का संचालन हो रहा है जिससे बच्चों को डर के साए मे शिक्षा ग्रहण करना पड़ रही है ऐसा ही एक स्कूल बड़ागांव तहसील के अंतर्गत अजनौर गांव के आदिवासी बस्ती मे संचालित है जिसकी बिल्डिंग जर्जर है बिल्डिंग गिरने का खतरा बना है शिक्षा विभाग को पूरी जानकारी है लेकिन उनका रवैया उदासीन है।