डेरापुर: तल्हुआपुर में अवैध असलहे से फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली, तीन नामजद समेत छह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के तल्हुआपुर गांव में सोमवार शाम अवैध असलहे से फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में सीएचसी हवासपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तल्हुआपुर निवासी राहुल तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बत