हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने हत्या प्रयास मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार
जंक्शन थाना पुलिस ने अक्टूबर 2024 में दर्ज हुए हत्या प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ नितिन उर्फ तिरछो (26) पुत्र नरेश कुमार धाणक निवासी वार्ड एक, गोलूवाला निवादान हाल डिलमा रोड, गैस एजेंसी, गुरुनानक गली पीएस तपा मण्डी सिटी-1 जिला बरनाला, पंजाब के रूप में हुई है।