कलेक्ट्रेट कार्यालय का एक वीडियो रविवार को से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कलेक्ट्रेट की नकल शाखा के रूम नंबर 13 का बताया जा रहा है, जहां पदस्थ एक बाबू ड्यूटी के दौरान अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे कुल्फी खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबू आराम से कुल्फी का आनंद ले रहे हैं।