कांके: करमटोली चौक को बंद समर्थकों ने टायर जलाकर किया जाम, मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद
Kanke, Ranchi | Jan 17, 2026 करमटोली चौक को शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बंद समर्थकों ने टायर जलाकर जाम कर दिया। इस मौके पर काफी संख्या में बंद समर्थक मौजूद रहे। बता दें कि खूंटी के पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। आदिवासी संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।