पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 9 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 191 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से पंचकूला के सेक्टर 9 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 191 श्रद्धालुओं ने रक्दान कर अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन चंडीगढ ज़ोन के जोनल इंचार्ज ओ. पी. निरंकारी जी ने अपने कर कमलों द्वारा किया। इस अवसर पर रक्तदातायों को सम्मानित किया गया।