जीरापुर: सालासर वेयरहाउस फुल होने से किसानों ने किया हाईवे जाम, समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही गेहूं की तुलाई
जीरापुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में अव्यवस्थाओं के चलते छापीहेड़ा रोड स्थित सालासर वेयरहाउस फुल होने तलाई रुकने से नाराज किसानों ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे के लगभग जीरापुर छापीहेड़ा पचोर मार्ग पर चक्का जाम किया। चार-पांच दिन से भीषण गर्मी से परेशान किसान गेहूं तुलाई नहीं होने और टोकन होने के बावजूद उपज नहीं बिकने पर किसानों ने नाराजगी जताई,