जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने नगरनार इस्पात संयंत्र का भ्रमण किया, उत्पादन और सुरक्षा मानकों की ली जानकारी
जगदलपुर, 01 मई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शुक्रवार को नगरनार स्थित एनएमडीसी इस्पात संयंत्र का भ्रमण कर वहाँ की कार्यप्रणाली और उत्पादन गतिविधियों का सघन अवलोकन किया। अपनी इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सबसे पहले सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी इंडक्शन हॉल का निरीक्षण कर संयंत्र परिसर के भीतर अपनाए जाने वाले सुरक्षा नियमों और आपातकालीन तैयार