नौरोजाबाद: हड़हा में सर्च वारंट के आधार पर 4 आरोपियों के घर मे छापेमारी के दौरान मिली लाखों की अवैध सागौन लकड़ी
ग्राम हड़हा में मुखबिर की सूचना पर 4 आरोपियों के घरों की घेराबंदी कर सर्च वारंट के आधार पर वन विभाग के कर्मचारियों ने एक साथ छापेमारी की कार्यवाही की गई है।SDO फॉरेस्ट कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि चार आरोपी संजय कोरी,धनीराम कोरी,दीपचंद्र कोरी,एवं काशी कोरी के खिलाफ वनोपज व्यापार विनियम अधिनियम 1969 के तहत कार्यवाही की गई की गई है।