नौरोजाबाद: ग्राम परसेल में आरोपी संतोषी बाई के कब्जे से 10 लीटर देसी महुआ शराब की गई जप्त, आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
ग्राम परसेल में आरोपी संतोषी प्रजापति निवासी ग्राम परसेल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है। एवं आरोपी के विरुद्ध थाना नौरोजाबाद में अपराध क्रमांक 263/24 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह थाना नौरोजाबाद द्वारा की जा रही है।