बेलछी: बेलछी प्रखंड के विभिन्न गांवों में चार दिवसीय चैती छठ पूजा हुई प्रारंभ
Belchhi, Patna | Apr 1, 2025 बेलछी प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को चैती छठ पूजा नहाए खाए के साथ चार दिवसीय पर्व शुरू हो गया है। जहां सुबह से ही व्रती प्रसाद बनाने में लग गए। व्रतियों ने दाल, चावल, कद्दू का सब्जी आदि का प्रसाद बनाकर ग्रहण किए। आज से ही छठ पूजा की शुरुआत हुई है। बुधवार को खरना, गुरुवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य का अर्ध देंगे और शुक्रवार को उदयीमान सूर्य का जल।