परिहार: नेपाली शराब की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, SSB ने बाइक समेत 450 बोतल शराब जब्त
सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र में एसएसबी 51वीं वाहिनी की डी कंपनी, ससाराम बीओपी की टीम ने बुधवार सुबह गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महापारा निवासी हरेराम यादव को 450 बोतल (135 लीटर) नेपाली 'गौरव सोफी' शराब के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर बाइक भी जब्त कर लिया गया है।