किशनगंज: बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे के दोनों भाइयों की हुई मौत
मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी किशनगंज कस्बे के समीप मिसाई रोड स्थित कछोटीया पुलिया पर सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। थाना अधिकारी रमेशचंद मेरोठा ने बताया कि करवरीकलां निवासी किशन गुर्जर (19) शादी समारोह से लौट रहा था, जबकि बिलासगढ़ निवासी पवन गुर्जर (21) डेयरी बंद कर समारोह में जा रहा था।