मुज़फ्फरनगर: रिश्तों का विश्वास टूटा, साले ने साथियों संग जीजा को बनाया निशाना, तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बना की लाखों की लूट
मुजफ़्फ़रनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली डकैती का खुलासा हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना गांव में रवि कुमार के घर हुई वारदात में बदमाशों ने परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर जेवरात लूट लिए। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि साजिश का मास्टरमाइंड खुद साला अनुज निकला। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया।