🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव 🚨
🌧️ बारिश और नहर के पानी से मर्दनखेड़ा में जलभराव, किसानों की फसलें बर्बाद—घरों में घुसा पानी, कई मकान गिरने की कगार पर
उन्नाव। उन्नाव जिले के ग्राम सभा रूपऊ के मर्दनखेड़ा गांव में लगातार बारिश और नहर के पानी के चलते भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांव और आसपास के खेत पूरी तरह पानी से घिर गए हैं, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार लाखों रुपये की फसल बर्बाद होने की आशंका है।
जलभराव की स्थिति अब गांव के घरों तक पहुंच गई है। कई लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है, जबकि कुछ मकान गिरने भी लगे हैं। हालात को देखते हुए कई ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर गांव के किनारे सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या से शासन-प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक जल निकासी और राहत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।
📍 स्थान: ग्राम सभा रूपऊ, मर्दनखेड़ा, जनपद उन्नाव
📰 न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट
Unnao, Unnao | Sep 2, 2026