क्षेत्र के रेवाड़ा गांव में रविवार को नवीन आयुर्वेद औषधालय भवन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम माघ पूर्णिमा पुष्य नक्षत्र के अवसर पर हुआ, जिसमें कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय रेवाड़ा की चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सरिता ए. कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का