शिक्षक MLC चुनाव के मतदान केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष मतदान के दिए निर्देश
फरेंदा। शिक्षक MLC चुनाव को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरेंदा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Public maharajganj
#Maharajganj #Farenda #TeacherMLCElection #DMMaharajganj #MaharajganjPolice #ElectionUpdate #UPNews #PublicMaharajganj
Maharajganj, Maharajganj | Oct 23, 2026