बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, डीएम ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
शुक्रवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के अध्यक्षता में अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने भूमि अर्जन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग 927 जरवल से बहराइच फोरलेन चौडीकरण, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे, बहराइच गोंडा बाईपास, बहुउद्देशीय हब, बहराइच खलीलाबाद रेल लाइन सहित कार्यों को लेकर की गयी।