मैनपुरी: सपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक हुई, 2027 के चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
समाजवादीं अल्पसंख्यक सभा, की मासिक बैठक का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय मैनपुरी किया गया। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष रऊफ कुरैशी ने की तथा संचालन इकरार इलाही द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई।