सांगोद: सांगोद में जनसमस्याओं को लेकर 15 जून को कांग्रेस का 'हल्ला बोल' प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की गई
Sangod, Kota | Jun 14, 2026 सांगोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 जून 2026, सोमवार को सांगोद में 'हल्ला बोल प्रदर्शन' आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व कोटा देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह करेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को सांय 5बजे बताया कि इस प्रदर्शन के माध्यम से कई जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे