अनूपगढ़ पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से 50लाख रुपए की रंगदारी मांगने का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार सुबह 10:30 बजे बताया कि पुलिस इस मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कपड़ा व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले पवन कुमार और उसके साथी रवि सिंह को गिरफ्तार किया है। पवन मुख्य साजिशकर्ता था।