शाजापुर: बेरछा में महाराष्ट्रीयन समाजजनों ने मनाया महालक्ष्मी पूजन पर्व, घरों में सजाई आकर्षक झांकी
दस दिवसीय गणेश उत्सव के तहत बेरछा में महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी विराजमान की गई। मान्यता है कि गणेशोत्सव के दौरान ढाई दिनों के लिए भगवान गणेश जी की बहने ज्येष्ठा, कनिष्ठा अपने मायके आती है। इस मौके पर माता लक्ष्मी की खूब आवभगत-स्वागत सत्कार भक्तों द्वारा किया जाता है। इसी के तहत महाराष्ट्रीयन समाज का तीन दिवसीय धार्मिक महालक्ष्मी पर्व सादगी से मना