शाजापुर: बंजारा समाज ने निकाली बाबा रामदेवजी भव्य शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत, बड़ी संख्या में समाज जन रहे मौजूद
शहर में गुरुवार को अखिल भारतीय बंजारा समाज समिति शाजापुर के तत्वावधान में बाबा रामदेवजी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह करीब 11 बजे टंकी चौराहे से प्रारंभ हुई। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। जहां बाबा रामदेव जी का पूजन अर्चन कर वरिष्ठ समाज जनों का सम्मान किया गया और एक धर्म सभा का आयोजन भी किया गया।