गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिले में नरवाई पराली जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। 26 अक्टूबर को बमोरी तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने बताया, इलाके के अमरोद खुटीयारी मुहाल कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान नरवाई जलते पाए गए आठ किसानों पर प्रकरण दर्ज कर नियम अनुसार जुर्माना लगाया गया किसानों को नरवाई जलाने के नुकसान और खेत में खाद बनाने के फायदे बताए गए।