होली के मद्देनजर जेठवारा थाना अंतर्गत डेरवा चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों और बाजारों की निगरानी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने आमजन से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।