श्री महाकाल लोक: 'लाइट एंड शो' देखने के लिए अब देने होंगे ₹100 🔱
श्री महाकाल लोक में शुरू किए गए 'लाइट एंड शो' का आनंद लेने के लिए अब श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 100 रुपये का शुल्क देना होगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह अहम फैसला लिया है। अब यदि कोई श्रद्धालु भस्म आरती, संध्या आरती, शयन आरती, शीघ्र दर्शन और लाइट एंड शो सभी सुविधाओं का लाभ लेना चाहता है, तो उसे कुल मिलाकर 1050 रुपये खर्च करने होंगे।
#MahakalLok #BabaMahakal #UjjainNews #Mahakaleshwar #MPNews