खागा: हसवा में टूटी पुलिया दे रही हादसे को दावत, जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की वजह से हो रहे हादसे, CCTV में कैद घटना
Khaga, Fatehpur | Jun 25, 2026 फ़तेहपुर जिले के हसवा में टूटी पुलिया में गिरकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। टूटी पुलिया को बनाने में जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि बरत रहे है लापरवाही। लगभग 6 महीने से स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिया को बनाने की मांग की गई लेकिन जिम्मेदारों ने अस्वासन देकर अनसुनी की। जिसका एक वीडियो आज CCTV कैमरे में कैद हुआ है।