झालरापाटन: रामगंज मंडी में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, पुरानी रंजिश के चलते गंभीर घायल, झालावाड़ अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के सीमावर्ती रामगंज मंडी कस्बे में करीब आधा दर्जन हमलावरों ने दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान प्रदीप और रूपचंद के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि हमला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ।