गोरखपुर: जिला जेल से बंदी के भागने की सूचना पर मचा हड़कंप, सभी बैरकों की गिनती शुरू, पॉक्सो एक्ट में 12 दिन पहले हुआ था बंद
शुक्रवार को जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।हालांकि जेल में अभी गिनती कराई जा रही है