चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत केरूकोचा स्थित खेरवाल विद्या थान में शनिवार को झारखंड का 25 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डोमन मांडी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक सूरज प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।