जोगापट्टी: योगापट्टी के चौमुखा पंचायत के वार्ड नंबर 01 में शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे खाना बनाने के दौरान आग से 7 लोगों का घर जला
योगापट्टी के चौमुखा पंचायत के वार्ड नंबर 01 मेें शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे खाना बनाने के दौरान आग लगने से 7 लोगों का घर जल कर राख हो गया है। वहीं आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गए हैं। जिसकी पहचान दिना यादव के रूप में है। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। अगलगी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और घटना की जानकारी योगापट्टी थाना को दी।